फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central excise asks bjp to pay service tax on entry tickets at modi rallies

मोदी की रैली पर टैक्स का नोटिस वापस

Tue, 18 Feb 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
central excise asks bjp to pay service tax on entry tickets at modi rallies

केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैलियों पर सर्विस टैक्स लगाने संबंधी नोटिस वापस ले लिया है।

विज्ञापन


विभाग ने 12 फरवरी को भाजपा के चार कार्यालयों को सर्विस टैक्स का नोटिस भेजा था। मुख्य विपक्ष दल के कड़े विरोध और आलोचनाओं के बीच विभाग ने यह नोटिस मंगलवार देर रात वापस ले लिया।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क सूचना महानिदेशालय (डीजीसीईआई) के अधिकारियों ने बताया कि उसके लुधियाना यूनिट की तरफ से चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर और पंजाब इकाई को भेजा गया नोटिस वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में भाजपा कार्यालयों को सूचित करते हुए उनसे नोटिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा गया है। लुधियाना में केंद्रीय उत्पाद और सेवा कर के महानिदेशक पीएस बिस्ठ ने कहा कि भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि रैली में टिकट के जरिए जो राशि एकत्रित की गई वो कुछ और नहीं बल्कि पार्टी फंड था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने नोटिस वापस ले लिया। इससे पहले विभाग ने मोदी की रैली के टिकटों की बिक्री पर सर्विस टैक्स चुकाने के लिए भाजपा को 10 दिन के अंदर जवाब देने का नोटिस भेजा था।

इसमें एक जुलाई, 2012 के बाद हुई भाजपा और नरेंद्र मोदी की रैलियों से हुई कमाई का हिसाब मांगा गया था। एक जुलाई, 2012 के बाद से निगेटिव लिस्ट के अलावा सभी तरह की सेवाएं सर्विस टैक्स के दायरे में आ गई हैं।


नोटिस में कहा गया था कि मनोरंजक कार्यक्रमों और आमोद-प्रमोद की सुविधाओं (निगेटिव सूची में शामिल) के एंट्री टिकट पर सर्विस टैक्स नहीं लगता। लेकिन मोदी की रैलियां इस प्रकार की सेवाएं नहीं हैं, इसलिए टिकट की राशि वसूलने वाले व्यक्ति से सर्विस टैक्स लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed