फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   celebrities liable for false advertising

क्रीम से गोरे न हुए तो शाहरुख पर करें केस!

Tue, 04 Feb 2014 03:12 PM IST
Updated Tue, 04 Feb 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
celebrities liable for false advertising

हफ्ते भर में गोरा और महीने भर में काले, घने घुंघराले बालों का दावा करने वाले विज्ञापनों की अब खैर नहीं है। और ऐसे उत्पादों को प्रचार कर रहे सितारों की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ऐसे विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए एक मॉनिटरिंग पैनल बनाने पर विचार कर रहा है।

ये मॉनिटरिंग पैनल कैसा होगा? इसके पास क्या आधिकार होंगे? इन मुद्दों पर सुझाव देने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण परिषद ने एक सब कमेटी का गठन करने का फैसला किया है। कमेटी का गठन सप्ताह भर के भीतर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विभा भार्गव आयोग की थी सिफारिश

celebrities liable for false advertising

केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस की अध्यक्षता में सोमवार को कोच्ची में हुई केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण परिषद की कांफ्रेंस में ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग जोरशोर से उठी।

परिषद के सदस्य जोसेफ विक्टर ने बताया कि कांफ्रेंस में भ्रामक विज्ञापनों विशेष कर खाद्य पदार्थ, तेल और स्वास्‍थ्य से जुड़े उत्पादों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। ये बात जोरशोर से उठी की भ्रामक उत्पादों के विज्ञापनों पर नजर रखी जाए और शिकायत आने पर इनका प्रचार कर रही सेलिब्रिटीज के‌ खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

उपभोक्‍त मंत्रालय ने ये निर्णय मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस निर्णय को ध्यान में रख कर लिया है, जिसमें उसमें विभा भार्गव आयोग की सिफारिशों को मानते हुए भ्रामक विज्ञापनों की जांच के लिए पैनल बनाने को आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed