फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbse class 10th result 2014 to be announced today

CBSE दसवीं का रिजल्ट यहां देखें

Tue, 20 May 2014 04:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 May 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
cbse class 10th result 2014 to be announced today

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को दसवीं (2014) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए गए।

विज्ञापन


बोर्ड के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में कुल 13,28,970 छात्र शामिल हुए हैं। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 7,93,940 छात्र और 5,35,030 छात्राएं शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा 01 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की थी। बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा की शुरूआत तमिल विषय से की थी और इसकी समाप्ति 19 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


CBSE की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष देश के 5,300 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन किया था।

बोर्ड के द्वारा जारी दी गयी जानकारी मुताबिक पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 8.65 प्रतिशत अधिक छात्र शामिल हुए हैं। विदेशों से इस वर्ष 13,311 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी है।


इस वर्ष शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों की कुल संख्या 3180 है जिसमें 1248 छात्र सिर्फ दिल्ली से शामिल हैं वहीं खाड़ी देशों से इस परीक्षा में 37 छात्र शामिल हुए हैं।

छात्र अपना परीक्षा परिणाम अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट जानकारी देते हुए कहा कि छात्र यह रिजल्ट http://cbse.nic.in/ पर भी देख सकते हैं।

अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed