{"_id":"f7f2952a-7f6f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-witness-identifies-anil-ambani-signature","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह ने की अनिल अंबानी के हस्ताक्षरों की पहचान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गवाह ने की अनिल अंबानी के हस्ताक्षरों की पहचान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 25 Feb 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
टूजी आवंटन मामले में सोमवार को सीबीआई के गवाह व रिलायंस कम्युनिकेशंस के हटाए गए अध्यक्ष हसित शुक्ला ने रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के मुखिया अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी के हस्ताक्षरों की पहचान की जो कि एएए कंसल्टेंसी सर्विसेज कं. का खाता खोलने के फार्म के साथ संलग्न दस्तावेजों पर किए गए थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने दो अप्रैल, 2011 को दाखिल अपनी चार्जशीट में कहा था कि एएए कंसल्टेंसी सर्विसेज कं. प्रा. लि. अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की सहायक कंपनी है।
इस समूह की फर्म रिलायंस टेलीकॉम लि. ने टूजी लाइसेंस पाने के लिए अयोग्य कंपनी स्वान टेलीकॉम का इस्तेमाल किया था।
हसित शुक्ला ने बताया कि मैने एएए कंपनी का आईसीआईसीआई बैंक में करेंट एकाउंट खोलने के लिए जमा दस्तावेजों पर किए गए अनिल व टीना अंबानी के फोटो के साथ हस्ताक्षरों की पहचान की। मुझे इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी दिखाई गई थी।
विज्ञापन