{"_id":"2c65ddac5463b08a5e2ba96effb4b018","slug":"cbi-will-question-birla-and-parekh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलगेट: बिड़ला और पारेख से पूछताछ करेगी सीबीआई ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोलगेट: बिड़ला और पारेख से पूछताछ करेगी सीबीआई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
कोलगेट मामले की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से सीबीआई जल्द ही हिंडाल्को के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोल सचिव पीसी पारेख से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
हिंडाल्को को तालाबीरा कोल ब्लॉक आवंटन करने के मामले में दर्ज एफआईआर में दोनों का नाम है। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अभी जांच चल रही है और अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आरोपियों समेत कई लोगों से पूछताछ की जाएगी। मामले के जल्द निपटारे के लिए जांच में तेजी लाई जा रही है।
2005 में ओडिशा के तालाबीरा-2 व 3 में आवंटित कोल ब्लॉक के मामले में दर्ज एफआईआर में पारेख, बिड़ला और हिंडाल्को में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
उन पर आपराधिक साजिश रचना और सरकारी अधिकारी होने के नाते आपराधिक दुराचरण के आरोप शामिल हैं।