फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi will question birla

सीबीआई करेगी बिड़ला से पूछताछ

Wed, 02 Apr 2014 08:19 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 02 Apr 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
cbi will question birla

कोयला खदानों के आवंटन में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में पीएमओ में मनमोहन के सलाहकार टीकेए नायर से सवाल करने के बाद सीबीआई अब उद्योगपति कुमारमंगलम् बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पी सी पारिख से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक एजेंसी पहले इस बात पर विचार करेगी कि दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाए या क्लोजर रिपोर्ट पेश की जाए। इस पर फैसला होने के बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीआई ने हिंडाल्को को नौ साल पहले दो खदानें आवंटित करने के सिलसिले में हुई कथित गड़बड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन दोनों खदानों को नौ साल पहले आवंटित किया गया था। इसमें बिड़ला, पूर्व कोयला सचिव पारिख, हिंडाल्को और कोयला मंत्रालय के कुछ अनाम अफसरों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग धाराओं के तहत इन लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के मामले दर्ज कराए गए थे। अदालत में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने देश भर में बिड़ला की कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान सीबीआई के इस कदम का कॉरपोरेट जगत और पूर्व नौकरशाहों ने विरोध किया था।

गौरतलब है कि सीबीआई ने कुछ दिन पहले कोयला ब्लॉक के आवंटन में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए टीकेए नायर के पास एक विस्तृत प्रश्नावली भेजी थी। उन्होंने अपने जवाब सीबीआई को भेज दिए थे। इन सवालों में कोयला नीति और 2006 से 2009 के बीच कोयला खदानों के आवंटन के बारे में पूछा गया था।


इस अवधि के दौरान कोयला मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही था। नायर से कोयला ब्लॉक के आवंटन में होने वाली देरी, कोयला मंत्रालय से गायब हुई फाइलों और उन घटनाओं को बारे में भी पूछा गया था जिनकी वजह से हिंडाल्को को तालाबीरा की खदानें दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed