फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi will fight election, says manish tiwari

'मोदी का कहना सही है, सीबीआई ही चुनाव लड़ेगी'

Fri, 27 Sep 2013 05:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
cbi will fight election, says manish tiwari

चुनावों के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों में वाकयुद्घ तेज हो रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का खास अंदाज में जवाब दिया है।

विज्ञापन


मोदी ने भोपाल में अपने भाषण में कांग्रेस पर सेंट्रल ब्यूरों ऑफ इनवेस्टीगेशन (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगला चुनाव कांग्रेस नहीं सीबीआई लड़ेगी। चुनाव भाजपा और सीबीआई के बीच होगा।

अब कांग्रेस ने भी मोदी के इस आरोप को स्वीकार करते हुए भाजपा को तीखा जवाब दिया है।

सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से मोदी के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का कहना सही है कि अगले चुनाव में सीबीआई मैदान में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई मतलब कम्यूनल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सांप्रदायिक भड़काऊ ब्यूरो) है, जो कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी ही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed