फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi should appeal against pappu yadav acquittal

'पप्पू यादव को बरी करने का फैसला न्याय का मखौल'

Sun, 19 May 2013 12:32 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
cbi should appeal against pappu yadav acquittal

माकपा ने अपनी पार्टी के विधायक अजीत सरकार की हत्या के मामले में राजद के पूर्व सांसद पप्पू यादव को रिहा किए जाने के पटना हाईकोर्ट के फैसले को न्याय का मखौल करार दिया है।

विज्ञापन


माकपा पोलित ब्यूरो ने शनिवार को एक बयान जारी कर सीबीआई से इस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील करने की मांग की है।

निचली अदालत ने इस मामले में पप्पू यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

पोलित ब्यूरो ने कहा कि निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाते हुए इस मामले में पूर्व सांसद के खिलाफ अकाट्य सबूत होने की बात कही थी। मगर उच्च न्यायालय ने आरोपी पूर्व सांसद को संशय का लाभ देने के नाम पर बरी कर दिया।
विज्ञापन


पोलित ब्यूरो ने इसे न्याय का मखौल करार देते हुए कहा कि सीबीआई को इस मामले में जल्द से जल्द शीर्ष अदालत में अपील करना चाहिए। मालूम हो कि अजीत सरकार की 14 जून, 1988 को अज्ञात लोगों ने बिहार के पूर्णिया जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed