फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI's nationwide action against fake doctors

फर्जी डॉक्टरों पर सीबीआई का फंदा

Fri, 21 Mar 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
CBI's nationwide action against fake doctors

सीबीआई ने उन डॉक्टरों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरु की है जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से फर्जी कागजात बनवाकर खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन डॉक्टरों ने पहले कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट (सीएसआई) से एमबीबीएस की डिग्री ली और फिर प्रैक्टिस के लिए सरकारी शर्तों को पूरा करने की कवायद में एमसीआई से नकली सर्टिफिकेट और कागजात बनावाए।

विज्ञापन


सीबीआई, एमसीआई के उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है जो इस रैकेट में शामिल हैं। अब तक ऐसे चार डॉक्टर सीबीआई के घेरे में आ गए चुके हैं। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व शिकायत मिली थी कि कुछ डॉक्टर सीएसआई देशों से पढाई करने के बाद भारत में प्रैक्टिस करने की शर्तो को पूरा करने के लिए एमसीआई से नकली कागजात बनवा रखे हैं। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर बृहस्पतिवार को इसकी जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने कहा है कि इस बावत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर देशव्यापी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। सिन्हा के मुताबिक यह एक गंभीर मामला है क्योंकि ऐसे डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed