फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI probe of the Salman Khurshid NGO.

सलमान खुर्शीद के एनजीओ की होगी सीबीआई जांच

Wed, 17 Sep 2014 08:38 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
CBI probe of the Salman Khurshid NGO.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के उत्तर प्रदेश स्थित एनजीओ की सीबीआई जांच हो सकती है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने इस संदर्भ में कानून मंत्रालय से सिफारिश की है।

विज्ञापन


खुर्शीद की पत्नी के नेतृत्व में चलने वाले इस एनजीओ पर विकलांग व्यक्तियों के लिए आवंटित राशि में फर्जी दस्तावेज के जरिए गड़बड़ी करने का आरोप है।

गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि खुर्शीद के एनजीओ डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के दस्तावेज में गड़बड़ी पाई गई है। एनजीओ की ओर से केंद्र और राज्य सरकार को अलग अलग जानकारी दी गई। इसलिए कानून मंत्रालय से इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले को राजनीति से प्रेरित नहीं मानना चाहिए। मोदी सरकार ऐसा कुछ करने की मंशा नहीं रखती है लेकिन सरकार को किसी भी अनियमितता की जांच कराने का अधिकार है। इसलिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ पर अनियमितता का आरोप

CBI probe of the Salman Khurshid NGO.

वर्ष 2012 में एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में खुर्शीद के एनजीओ के कामकाज में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ था। इस ट्रस्ट के चेयरमैन सलमान खुर्शीद हैं। उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद के जरिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसका संचालन होता है।

सूत्रों के मुताबिक सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में ही कानून मंत्रालय को तमाम एनजीओ की सूची और उनके दस्तावेज सौंपे हैं, जो कि उनके फंड गबन जुड़े हुए हैं।

मंत्रालय के सौ दिन के कामकाज का ब्योरा देने के साथ गैर सरकारी संगठनों पर लगाम कसने की तैयारी पर चर्चा करते हुए गहलोत ने कहा कि छानबीन में दोषी पाए जाने वाले एनजीओ को काली सूची में डालने का काम लगातार चल रहा है।

कई लोग नाम बदलकर एनजीओ का पंजीकरण कराने की कोशिश करते हैं। उन पर पाबंदी लगाने के लिए अब पंजीकरण से पहले की जांच को और भी सख्त बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed