फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI probe Jiah khan suicide case:Bombay HC

जिया खान का सच सामने लाएगी सीबीआई

Thu, 03 Jul 2014 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
CBI probe Jiah khan suicide case:Bombay HC

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या केस की जांच अब सीबीआई करेगी। ये आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया है।

विज्ञापन


जिया खान की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस केस की सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसमें गुरूवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

बता दें कि पिछले साल 3 जून को जिया का शव उनके जूहू स्थित घर से मिला था। जिया केस में जांच कर रही पुलिस ने घटना के एक हफ्ते बाद यानी 10 जून, 2013 को जिया के कथित प्रेमी बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

राबिया को जिया की हत्या का शक

CBI probe Jiah khan suicide case:Bombay HC

पुलिस ने सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके लिए जिया के 6 पन्ने के सुसाइड नोट को आधार बनाया।

हालांकि 1 जुलाई, 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सूरज पांचोली को जमानत दे दी। सूरज की ओर से दलील दी गई कि उसके और जिया के बीच संबंध आम सहमति से बने थे। इसके साथ ही उन्होंने जिया की मां राबिया के आरोपों को गलत करार देते हुए उसे फंसाने का आरोप लगाया।

इसके बाद जिया की मौत के मामले को लेकर राबिया अक्टूबर 2013 में बॉम्बे हाईकोर्ट गई। उनका कहना है कि जिया की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है।

इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को आदेश दिया कि वो इससे जुड़े सभी सबूतों और बयानों को कोर्ट में पेश करे। जिसके बाद अब कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed