{"_id":"aa66ed1e-7e71-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-may-question-senior-bjp-mla-shehla-masood-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहला हत्याकांड में फिर होगी ध्रुव से पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शहला हत्याकांड में फिर होगी ध्रुव से पूछताछ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई भोपाल की सामाजिक कार्यकर्ता शहला मसूद की हत्या के मामले में भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह से एक बार फिर पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ने मुख्य अभियुक्त जाहिदा परवेज के निवास से बरामद एक सीडी के आधार पर ये फैसला किया है ।
विज्ञापन
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि जाहिदा के यहां से मिली सीडी को उसकी प्रामाणिकता की जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। अगर वहां से उसकी प्रामाणिकता साबित हो गई तो फिर भाजपा विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
सीबीआई ने गत वर्ष मई में अदालत में आरोपपत्र पेश किया था, जिसमें जाहिदा सहित पांच लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी और 201 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने विधायक को पर्याप्त सबूतों के अभाव में आरोप मुक्त किया था। लेकिन अब इस नए साक्ष्य के सामने आने पर विधायक से फिर से पूछताछ किए जाने की संभावना बन गयी है। हालांकि इसका पैसला प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।