{"_id":"00b70e2fd7d40909e4d2af364efbd9da","slug":"cbi-director-ranjit-sinha-neglect-bjp-allegation-on-modi-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिना सुबूत सीबीआई नहीं पकड़ सकती किसी का गिरेबां'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'बिना सुबूत सीबीआई नहीं पकड़ सकती किसी का गिरेबां'
गुंजन कुमार/नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Oct 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने विपक्षी नेताओं खासकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फंसाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के निदेशक रंजीत सिन्हा का कहना है कि सीबीआई बिना सुबूत के किसी का गिरेबां नहीं पकड़ सकती है, यह बात लोगों को समझनी चाहिए।
साथ ही उनका कहना है कि सीबीआई को पता है कि वह क्या कर रही है। सीबीआई एक पेशेवर जांच एजेंसी है और इसे हाई प्रोफाइल मामलों का पुराना अनुभव है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लंबा पत्र लिखकर कहा था कि सीबीआई नरेंद्र मोदी और अमित शाह को गलत तरीके से इशरत जहां, हरेन पांड्या और तुलसी प्रजापति हत्याकांड में फंसा रही है।
इससे पहले गुजरात के सीएम मोदी ने भी एक चुनावी रैली में यूपीए सरकार और सीबीआई की सांठगांठ से उन्हें फंसवाने की साजिश का आरोप लगाया था।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इन आरोपों को रंजीत सिन्हा ने बेतुका और तर्कहीन कर दिया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि एजेंसी किसी के दबाव या राय पर नहीं बल्कि सुबूतों के आधार पर काम करती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी और मोदी के खासमखास अमित शाह तुलसी प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में जेल भी जा चुके हैं।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पृष्ठभूमि समझाते हुए कहा कि शाह पहले ही इन मामलों में इतना धंसे हुए हैं कि उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो आश्चर्य की बात होगी।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक जहां तक मोदी का सवाल है वह अपने चहेते पुलिस अधिकारी डी जी बंजारा के हाल के खुलासे से डरे हुए हैं।
इशरत जहां, सोहराबुद्दीन और तुलसी प्रजापति के फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल में बंद बंजारा ने मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इन फर्जी एनकाउंटरों के बाद उन्हें और अन्य पुलिस अधिकारियों को जेल में सड़ने के लिए छोड़ दिया।
जबकि मोदी ने इस मामले के आरोपी शाह को छुड़ाने के लिए बड़े वकीलों की फौज खड़ी कर दी। अधिकारी के मुताबिक एजेंसी बंजारा के सनसनीखेज आरोपों की तस्दीक कर रही है।