{"_id":"6d24544a-1a8b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-conducts-raids-charges-tejinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाट्रा ट्रक केसः तेजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टाट्रा ट्रक केसः तेजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Oct 2012 01:27 PM IST
विज्ञापन
टाट्रा ट्रक सौदे के मंजूरी के लिए पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह को रिश्वत दिए जाने के मामले में सीबीआई ने शनिवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली में तेजिंदर सिंह के आवास समेत पांच जगहों पर छापे मारे।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह और एक अन्य शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। एजेंसी ने तेजिंदर सिंह के वेक्ट्रा ग्रुप के चेयरमैन रविंद्र ऋषि से संबंधों के बारे में भी जांच की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह पर अरोप लगाया था कि सितंबर 2010 में उन्होंने टाट्रा ट्रक सौदों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। तब इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तेजिंदर सिंह ने वी के सिंह पर मानहानि का मुकदमा ठोंका था। पूर्व सेनाध्यक्ष ने इस मामले की शिकायत रक्षा मंत्री एके एंटनी से की थी।
विज्ञापन