फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi clue may increase trouble of bansal

सीबीआई को मिले सुराग बढ़ा सकती है बंसल की मुसीबत

Tue, 07 May 2013 12:43 AM IST
नई दिल्ली/गुंजन कुमार
नई दिल्ली/गुंजन कुमार Updated Tue, 07 May 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
cbi clue may increase trouble of bansal

प्रमोशन के लिए 12 करोड़ की घूस के मामले में सीबीआई को कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं, जिससे रेल मंत्री पवन बंसल की मुसीबत और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


करीब 2000 फोन कॉल्स की जांच कर रही सीबीआई को पता चला है कि रेल मंत्री के भांजे विजय सिंगला और उनके निजी सचिव लगातार संपर्क में थे।

हालांकि सीबीआई ने फिलहाल अपनी जांच एफआईआर में दर्ज लोगों तक ही सीमित रखी है। मगर आगे की जांच में नए तथ्य मिले तो रेल मंत्रालय के कुछ अधिकारियों और खुद रेल मंत्री को भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने सवालों की एक फेहरिस्त तैयार की है, जिनके जवाब रेल मंत्रालय से मांगे जाएंगे। इनमें यह जानकारी मांगी जा रही है कि रेलवे बोर्ड मेंबर महेश कुमार की नई नियुक्ति के लिए बने पैनल में कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में रेल मंत्री की कितनी भूमिका थी। सीबीआई के मुताबिक जांच का मुख्य मकसद एजेंसी की तीन महीने की मेहनत से हुए इस पर्दाफाश को अदालत में साबित करना है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक विजय सिंगला और उसके गिरोह की पहुंच मंत्रालय में किस हद तक थी, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में सिंगला के नजदीकी अजय गर्ग सहित छह लोगों की तलाश की जा रही है।


सूत्रों ने बताया कि गर्ग, सिंगला के साथ उस वक्त मौजूद था, जब 90 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। लेकिन सीबीआई टीम की दबिश के पहले गर्ग मौके से जा चुका था। एजेंसी ने सिंगला और महेश कुमार से अपनी हिरासत में सोमवार देर शाम औपचारिक पूछताछ शुरू कर दी है।
 
अहम सुरागः
--सीबीआई को सिंगला और बंसल के निजी सचिव की फोन पर देर रात तक बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। इस बातचीत में पवन बंसल का नाम भी लिया गया है, लेकिन साधारण बातचीत कानूनन जुर्म नहीं है। एजेंसी यह पता कर रही है कि इस घूसखोरी से इन बातचीत का कितना गहरा संबंध है।

--2000 फोन कॉल्स की डिटेल खंगाल रही है एजेंसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed