फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CAT results declared

कैट के नतीजे घोषित, दस को सौ पर्सेंटाइल

Wed, 09 Jan 2013 09:54 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 09 Jan 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
CAT results declared

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) समेत अन्य में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली आनलाइन कैट परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। देशभर में दस उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


मुंबई क्षेत्र नतीजों में काफी अच्छा साबित हुआ है। सबसे अधिक इसी जोन से 180 उम्मीदवारों को 99 पर्सेंटाइल मिले हैं। जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है यहां 168 को 99 पर्सेंटाइल मिले हैं।  
विज्ञापन


डीयू के सेंट स्टीफन के बीएससी फाइनल ईयर के छात्र राहुल शरण ने भी 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। जबकि अन्य 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। लड़कियों ने भी इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लड़कियों ने 99.99 पर्सेंटाइल पाए हैं जिसमें से एक-एक दिल्ली, कर्नाटक, उड़ीसा और यूपी से है। जोन के नतीजों पर नजर डालें तो बंगलूरू तीसरे पायदान पर है। इस जोन से 157 उम्मीदवारों को 99 पर्सेंटाइल मिले हैं।

वहीं, हैदराबाद से 105 उम्मीदवारों ने 99 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। गौरतलब है कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए देशभर से 2,14,068 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed