फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cash for vote scam cbi searches residences of five mlas

कैश फॉर वोट: पांच विधायकों के घरों की तलाशी

Thu, 21 Feb 2013 10:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 21 Feb 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
cash for vote scam cbi searches residences of five mlas

2010 में राज्यसभा के चुनाव के दौरान हुए कैश फॉर वोट कांड में केस रजिस्टर करने के बाद सीबीआई ने बृहस्पतिवार को झारखंड के पांच विधायकों के घरों की तलाशी ली।

विज्ञापन


झारखंड में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए हुए चुनाव के तुरंत बाद एक न्यूज चैनल ने विभिन्न पार्टियों के विधायकों को वोट के बदले रुपए लेने के संबंध में एक सीडी की फुटेज दिखाई थी। इसके बाद राज्य के सतर्कता विभाग ने छह विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।  
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि यह खोजबीन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिमोन मरांडी, भाजपा के उमाशंकर अकेला व कांग्रेस के राजेश रंजन, योगेंद्र साव और सावना लाकरा के घरों में की गई है। सीबीआई ने मीडिया में खुलासा की गई उन रिपोर्टों के संबंध में एफआईआर दर्ज की है जिनमें छह विधायकों द्वारा धन के बदले एक उम्मीदवार को वोट देने की इच्छा जाहिर करते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल जनवरी में झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने के लिए कहा था। उसने यह भी देखने को कहा था कि कोई सतर्कता अधिकारी इस मामले की जांच में अड़ंगा तो नहीं लगा रहा है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने इस मामले में यह भी जांचने के लिए कहा कि राज्य के  किसी सतर्कता अधिकारी की कोई आपराधिक संलिप्तता तो नहीं है।


हाईकोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि वह यह जांच करे कि राज्य के सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने साक्ष्यों को खत्म करने या आरोपियों के साथ कोई साठगांठ करने की कोशिश तो नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed