फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cash award for 200 meritorious government school cbse students

सीबीएसई 12वीं के 200 टॉपर्स को एक-एक लाख देगी सरकार

Tue, 28 May 2013 08:55 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
cash award for 200 meritorious government school cbse students

सीबीएसई बोर्ड से इस साल 12 वीं कक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के 200 मेधावी छात्रों को मानव संसाधन मंत्रालय एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान करेगा।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने परीक्षा परिणाम आने के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पुरस्कार केवल उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने नवीं से बारहवीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल की हो तथा इसी साल सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल राज्य सरकारों द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ही यह पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्र द्वारा संचालित सेंट्रल स्कूल, नवोदय विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी जैसे स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं को यह पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने पुरस्कार के लिए चार अलग-अलग विज्ञान, वाणिज्य, ह्यूमेनिटी तथा व्यवसायिक शिक्षा विषय से पचास-पचास छात्रों के चयन करने का फैसला लिया है।

राजू ने 12 वीं के परीक्षा परिणामों पर संतोष जताते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में इस साल सर्वाधिक 82.10 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों के चयन के बाद उनके नामों की घोषणा अगले महीने की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed