फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cases on leaders filing nomination

इधर पर्चा दाखिल कर रहे थे नेताजी, उधर हो रहे थे मुकदमे दर्ज

Sun, 13 Apr 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Apr 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
cases on leaders filing nomination

इलाहाबाद में नामांकन के पहले दिन इलाहाबाद में आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के आगे पुलिस एवं प्रशासन के अफसर बेबस नजर आए।

विज्ञापन


नतीजा रहा कि शनिवार को भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य और बसपा उम्मीदवार कपिल मुनि करवरिया जिस वक्त अपना पर्चा दाखिल कर रहे थे, उसी समय दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन


इन दोनों के साथ ही इलाहाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार श्यामाचरण गुप्ता ने भी शनिवार को पर्चा दाखिल किया। साथ ही दो निर्दलियों ने भी नामांकन किया। पहले दिन कुल पांच उम्मीदवारों ने पर्चे भरे जबकि कुल 40 लोगों ने नामांकन फॉर्म लिए। 13 और 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया अब 15 अप्रैल से 19 तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा

cases on leaders filing nomination

सबसे पहला नामांकन फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने डीएम कोर्ट में किया। उन्होंने तीन सेटों में नामांकन किया। हालांकि शपथपत्र न देने पर फूलपुर के रिटर्निंग अफसर/डीएम पी. गुरुप्रसाद ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया।

दस मिनट बाद ही इलाहाबाद से भाजपा उम्मीदवार श्यामाचरण गुप्ता नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर/सीडीओ अटल कुमार राय के समक्ष सीआरओ कोर्ट में दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। भाजपाइयों के वहां से लौटने के बाद फूलपुर से बसपा प्रत्याशी कपिल मुनि करवरिया ने डीएम कोर्ट में तीन सेटों में पर्चा भरा। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. नीरज और मिथिलेश कुमार ने भी नामांकन किया। केशव और कपिल नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर तक वाहन में चढ़कर पहुंच गए।

उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी थे जबकि नामांकन स्थल से 100 मीटर पहले ही उन्हें रुक जाना था और वहां से नामांकन स्थल तक प्रत्याशी सहित सिर्फ पांच लोगों को जाने की अनुमति थी। केशव प्रसाद ने जुलूस भी अनुमति के विपरीत निकाला। ऐसे में केशव और कपिल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed