फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case registered against jaiswal in varanasi on his remarks on women

मुश्किल में जायसवाल, वाराणसी में भी केस दर्ज

Sat, 06 Oct 2012 04:11 PM IST
वाराणसी/इंटरनेट डेस्क
वाराणसी/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Oct 2012 04:11 PM IST
विज्ञापन
case registered against jaiswal in varanasi on his remarks on women

केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है। कानपुर में केस दर्ज होने के बाद अब वाराणसी में भी भाजपा की एक महिला नेता ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भाजपा की इस महिला नेता के साथ बड़ी संख्या में कई महिलाएं भी मामला दर्ज कराने पहुंची।

विज्ञापन


कोयला मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता मीना चौबे नारी जागरण पत्रिका की संपादक हैं। उन्होंने सीजेएम अमरनाथ कुशवाहा की अदालत में मामला दाखिल किया। अदालत ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मीना को दस अक्तूबर को बयान देने के लिए बुलाया है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए मामला एसीजेएम की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन


शिवपुरी थाने के अंतर्गत आनंद नगर की रहने वाली मीना चौबे ने अपने आरोपों में कहा है कि 30 सितंबर को जायसवाल ने अपने जन्मदिन पर किदवई नगर (कानपुर) में कवि सम्मेलन का आयोजन कराया था। सम्मेलन के दौरान उन्होंने पूरे विश्व की महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने शिकायत में लिखा की जहां नारी को शक्ति के रूप में पूजा जाता हो वहां भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री का ऐसा अश्लील बयान मानसिक दिवालिएपन का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना ने कहा कि समाचार पत्रों और टेलीविजन पर उन्हें यह देखकर भारी चोट पहुंची कि संवैधानिक पद पर रहते हुए एक जिम्मेदार मंत्री ऐसा बयान कैसे दे सकता है। शिकायत के अनुसार यह भी बताया गया कि घटना के संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अदालत में जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed