फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case registered against gopal kanda in geetika mother suicide case

अनुराधा की आत्महत्या से कांडा की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 16 Feb 2013 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Feb 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
case registered against gopal kanda in geetika mother suicide case

एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में घिरे हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने गोपाल कांडा और उसकी सहयोगी अरूणा चड्ढा पर गीतिका की मां अनुराधा शर्मा की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया है। गीतिका की मां के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


अनुराधा शर्मा की आत्महत्या को लेकर उत्तर-जिला पुलिस ने देर रात भारत नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर-पश्चिमी जिले के उपायुक्त पी. करुणाकरन ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनुराधा ने सुसाइड नोट में अप्रत्यक्ष रुप से गोपाल कांडा और उनकी कंपनी की एचआर मैनेजर अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो एमडीएलआर कंपनी के मालिक गोपाल कांडा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जा सकता है। जांच के बाद और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयर होस्टेस गीतिका शर्मा मामले में शुक्रवार शाम को उस समय बड़ा मोड़ आ गया, जब गीतिका की मां अनुराधा शर्मा (52) ने खुदकुशी कर ली। गीतिका शर्मा की खुदकुशी के करीब पौने छह महीने बाद अनुराधा शर्मा ने भी उसी कमरे और उसी पंखे से लटकर खुदकुशी की, जिस पंखे से लटककर गीतिका शर्मा ने खुदकुशी की थी।

गीतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोपाल कांडा और उसके कर्मचारी लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। वे लोग लगातार धमका भी रहे थे। साथ ही गीतिका की खुदकुशी के बाद अनुराधा शर्मा मानसिक तनाव में रहने लगी थी। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गीतिका शर्मा ने सुसाइड नोट में गोपाल कांडा व उनके कर्मचारियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

क्या है सुसाइड नोट में
गीतिका की मां अनुराधा ने अपनी मौत के लिए भी गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है- ‘मैं दोनों बच्चों से बहुत प्यार करती थी। गीतिका की मौत के सदमे ने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है। मैं अपनी बेटी गीतिका की मौत से आहत हूं। गीतिका की मौत के लिए गोपाल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा जिम्मेदार हैं। उसकी मौत के बाद से मैं मानसिक रूप से परेशान हो गई हूं। बेटी की मौत के लिए दोनों जिम्मेदार हैं और उसकी मौत पर अब तक न्याय नहीं मिला है, इसलिए मैं खुदकुशी कर रही हूं।’


लड़कियों से घिरा रहता था कांडा
गोपाल कांडा ने एक बार बताया था कि उनपर बाबा ने टिप्पणी की थी कि उनका सर्वनाश एक महिला की वजह से ही होगा। कांडा के जीवन में सिर्फ एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा ही नहीं, बल्कि ऐसी कई लड़कियां आईं। कांडा ने इनमें से कई को आम लड़की से कंपनी का डायरेक्टर तक बना डाला था। कंपनी के घाटे में जाने के बाद भी कांडा ने लड़कियों को नहीं निकाला। कांडा ने जब एमडीएलआर एयरलाइंस कंपनी खोली, तब महज तीन विमानों के लिए 60 एयर होस्टेस रखी गई थीं। सभी एयर होस्टेस की भर्ती में कांडा ने खास दिलचस्पी ली थी। साल भर में एयरलाइंस तो बंद हो गई लेकिन रखी गई 60 एयर होस्टेस को कांडा ने नौकरी से नहीं निकाला। उन्हें उसकी विभिन्न कंपनियों में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed