{"_id":"66746e50-69be-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"case-of-offending-the-religious-feelings-against-shinde-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिंदे पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवा आतंकवाद संबंधी बयान देने वाले गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मानहानि, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई है। अदालत ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर मामले की सुनवाई 13 फरवरी तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमिताभ रावत के समक्ष याची वेद प्रकाश ने अर्जी दायर की है। उन्होंने अदालत के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि गृह मंत्री शिंदे द्वारा जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में भगवा आतंकवाद संबंधी दिया बयान काफी आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने अदालत के समक्ष बयान संबंधी सीडी व विभिन्न समाचार पत्र पेश करते हुए कहा शिंदे के इस बयान से भारत के सभी हिंदुओं को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिंदे का यह बयान भारत के लिए भी काफी परेशानी पैदा करने वाला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान व आतंकी हफीज सैयद ने भी सवाल उठाया है कि भारत स्वयं अपने यहां आतंक फैला रहा है। उन्होंने कहा कि शिंदे के बयान से उन्हें गहरा आघात लगा है। अत: शिंदे के खिलाफ मानहानि, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व दंगा भड़काने के उद्देश्य से बयान देने का मुकदमा चलाया जाए।