{"_id":"90e6d1336d74e7ea0b2a44399ed01324","slug":"case-filed-against-shahrukh-khan-for-gender-test-of-surrogate-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पचड़े में फंसे शाहरुख, कोर्ट में मामला दायर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नए पचड़े में फंसे शाहरुख, कोर्ट में मामला दायर
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 09 Aug 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
जन्म से पहले अपने सरोगेट बच्चे का लिंग पता करने पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी के खिलाफ शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में मामला दायर किया गया है।
विज्ञापन
वकील वर्षा देशपांडे ने बृहस्पतिवार को यह शिकायत दायर की। अपनी शिकायत में वर्षा ने आरोप लगाया है कि जन्म से पहले बच्चे का लिंग पता करना संबंधित कानून का हनन है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 47 वर्षीय अभिनेता शाहरुख खान के तीसरे बच्चे अबराम ने सरोगेट तकनीक के जरिये जन्म लिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 12 सितंबर तय की है।
विज्ञापन