फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case filed against person who said pakistan zindabad

पाक जिंदाबाद कहने वाले सपा नेता पर राष्ट्रदोह का केस

Mon, 30 Jun 2014 04:14 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
case filed against person who said pakistan zindabad

शराब पीकर हंगामा करने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में डीएम की नाराजगी के बाद पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


शनिवार को खुद को सपा का जिला महासचिव बताने वाले महमूद अख्तर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने करनाल हाईवे पर हंगामा और वाहनों से अवैध वसूली के प्रयास में पकड़ा था।
विज्ञापन


महमूद ने पाकिस्तान जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करते हुए महमूद का चालान कर दिया था। बाद में एसडीएम ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने बताया कि महमूद अख्तर नाम का कोई व्यक्ति जिला महासचिव नहीं है। इस समय तो जिला कार्यकारिणी भंग है, नए सिरे से इसका गठन होगा। उक्त व्यक्ति पार्टी को बदनाम कर रहा है। ऐसा करने वाले के खिलाफ तो पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

फर्जी आरटीओ बनकर करता था अवैध वसूली

case filed against person who said pakistan zindabad

रविवार को इस प्रकरण को डीएम एनपी सिंह ने बेहद गंभीरता से लेते हुए एसपी से बात की। डीएम ने कहा कि यह मामला राष्ट्रद्रोह का बनता है। डीएम की नाराजगी के बाद पुलिस बैक फुट पर आई।

एसओ झिंझाना ने बताया कि इस प्रकरण में हेड कांस्टेल सतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने महमूद अख्तर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और दो समुदाय वर्ग विशेष में आपसी वैमनस्य फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसओ ने बताया कि महमूद के बारे में देहरादून में भी फर्जी आरटीओ बनकर वाहनों से वसूली करने की जानकारी मिली है। झिंझाना क्षेत्र में भी वह वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में पकड़ा गया, लेकिन उसके खिलाफ शांतिभंग में ही कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed