फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case file against 6 mp in ltc scan

LTC घोटाला: फंस गए 6 'सांसद'

Sat, 14 Jun 2014 04:36 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 04:36 AM IST
विज्ञापन
case file against 6 mp in ltc scan

सीबीआई ने एलटीसी घोटाला मामले में राज्यसभा के तीन वर्तमान और तीन पूर्व सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर दलालों के साथ मिलकर अपने एलटीसी की टिकट में फर्जीवाड़ा कर पैसे बनाने का आरोप है।

विज्ञापन


सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर इस सांसदों और दलालों के दिल्ली और ओडिशा स्थित दस ठिकानों पर छापेमारी भी की है। सीबीआई के मुताबिक एफआईआर में राज्यसभा के तीन मौजूदा सांसदों का नाम है।
विज्ञापन


ये सांसद हैं बसपा के ब्रजेश पाठक, तृणमूल के डी बंधोपाध्याय और मीजो नेशनल फ्रंट के लालमिंग लियाना। घोटाले में राज्यसभा के तीन पूर्व सांसदों का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बोले हम बेकसूर हैं

case file against 6 mp in ltc scan

इनमें भाजपा के जेपीएन सिंह, बीजू जनता दल की रेनु प्रधान और राष्ट्रीय लोकदल के महमूद ए. मदनी शामिल हैं।

लीव ट्रैवल कन्शेसन (एलटीसी) घोटाले की पहली एफआईआर में सीबीआई ने जदयू के राज्यसभा सांसद अनिल कुमार सहनी को भी आरोपी बना रखा है।

इन पर हवाई जहाज के फर्जी टिकट और बोर्डिंग पास देकर सरकार को 9.5 लाख का चूना लगाने का आरोप है। सीबीआई के मुताबिक शुक्रवार को दर्ज एफआईआर में शामिल छह सांसदों पर भी इसी तरह का आरोप है।

सीबीआई ने की कार्रवाई शुरू

case file against 6 mp in ltc scan

यह मामला तब उजागर हुआ जब एयर इंडिया के सतर्कता विभाग ने अपने कुछ अधिकारियों के एलटीसी फर्जीवाड़े का खुलासा किया।

सीबीआई ने जब उस मामले की जांच शुरू की तो धांधली के परत खुलते गए और मामला राज्यसभा सांसदों तक पहुंच गया। सीबीआई ने राज्यसभा से औपचारिक अनुमति लेकर इस सांसदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा केंद्र

case file against 6 mp in ltc scan

तृणमूल कांग्रेस ने एलटीसी मामले में केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि राजग सरकार सियासी वैमनस्य के तहत विपक्षी पार्टी को निशाना बना रही है।

हम इसकी घोर निंदा करते हैं, क्योंकि लोकतंत्र में किसी भी हाल में ऐसा नहीं होना चाहिए। ब्रायन ने कहा कि सालों तक कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक हित के लिए सीबीआई का दुरुपयोग करती रही थी और अब भाजपा की सरकार उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रही है।

कैसे खुला मामला

case file against 6 mp in ltc scan

यह मामला इस साल मार्च में तब सामने आया था जब सतर्कता विभाग ने कोलकाता एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को 600 खाली बोर्डिंग पास के साथ गिरफ्तार किया।

केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से जानकारी मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। जांच एजेंसी ने पाया कि घोटाले के ट्रैवल एजेंटों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed