फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case against god ram and lakshman filed

'भगवान राम-लक्ष्मण पर केस दर्ज कराने वाले पर हो सख्त कार्रवाई'

Mon, 01 Feb 2016 04:59 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
case against god ram and lakshman filed

सदर सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने बिहार के सीतामढ़ी में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह विकृत मानसिकता वाले लोगों की सस्ती लोकप्रियता हासिल की शरारतपूर्ण चेष्ठा है।

विज्ञापन


रविवार को बिहार के सीतामढ़ी में अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह की ओर से भगवान राम और लक्ष्मण के खिलाफ  धारा 363/ 34 के तहत अभियोग पंजीकृत कराने पर महंत आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह न्यायालय के कार्य को बाधित करते हुए आमजन को न्याय से वंचित करने की कुत्सित चेष्टा भी हैं। इस प्रकार के लोगों को भारी जुर्माना लगाने के अलावा सख्त सजा भी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीता जी को जंगल भेजकर किया अन्याय'

case against god ram and lakshman filed

जो लोग शास्त्रों के वास्तविक मर्म की नहीं समझते हैं, वे इस प्रकार की अनावश्यक बातों पर समय बर्बाद करते हैं। न्यायालय आमजन को न्याय देने के लिए बनाई गई है। इस प्रकार की फिजूल की बातों के लिए नहीं।

बिहार के सीतामढ़ी में अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने भगवान राम और लक्ष्मण के खिलाफ धारा 363/ 34 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। आरोप लगाया है कि भगवान श्रीराम ने सीता जी को जंगल में भेजकर अन्याय किया है।

एक पति द्वारा पत्नी को जंगल में भेजने के पहले उसे यह सोचना चाहिए था वह इतने घने और आच्छादित जंगलों में कैसे रहेगी, जबकि वहां जंगली जानवरों का भी डर है। उन्होंने अन्य धाराओं के लिए न्यायालय से मार्गदर्शन भी मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed