फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   case against beni verma on calling modi danger dog

नरेंद्र मोदी को ‘डेंजर डॉग’ कहने पर बेनी पर मुकदमा

Mon, 14 Apr 2014 07:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत, रामपुर, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत, रामपुर, गोंडा Updated Mon, 14 Apr 2014 07:17 AM IST
विज्ञापन
case against beni verma on calling modi danger dog

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने फिर बेतुके बोल बोले हैं। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी ने आरएसएस और भाजपा को खरीद लिया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा धोखे से भी सत्ता में आ गई तो देश का बेड़ा गर्क हो जाएगा।

विज्ञापन


वर्मा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और उनके सत्ता में आने के छह महीने के भीतर मोदी जेल में होंगे।

रामपुर के मिलक में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां को सलाह दी है कि वे चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की जगह अपनी जुबान पर लगाम लगाएं।

विज्ञापन

आजम को बेनी की सलाह

case against beni verma on calling modi danger dog

रविवार को पीलीभीत जिले के बीसलपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में जनसभा में वर्मा ने कहा कि भाजपा में सीनियरों को दरकिनार कर दिया गया है। मेरठ से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेत्री नगमा ने कहा कि मेनका गांधी धर्म निरपेक्ष परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन वह सांप्रदायिक पार्टी का साथ दे रही हैं। उन्होंने मोदी और उनके गुजरात मॉडल की खिल्ली उड़ाई।

मिलक में कांग्रेस प्रत्याशी नवेद मियां के समर्थन में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में बेनी ने कहा कि आजम खां कभी मेरे दोस्त थे। मैं अपने पुराने दोस्त को सलाह देना चाहता हूं कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल न खड़ा करें। कांग्रेस पार्टी पर आरोप न लगाएं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने तो मुझे भी नोटिस भेजा है। मैंने अपना जवाब भेज दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आजम खां चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

बेनी पर केस

case against beni verma on calling modi danger dog

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को ‘डेंजर डॉग’ और बकरी कहने पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ रविवार को इटियाथोक थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।

इटियाथोक में तीन अप्रैल की देर शाम केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेंद्र मोदी को डेंजर डॉग और बकरी कहा था। प्रशासन ने कार्यकर्ता सम्मेलन की सीडी तैयार करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed