फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cartoonist sudhir tailang

जिसके निशाने पर हमेशा रहे प्रधानमंत्री !

Sun, 07 Feb 2016 04:23 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
cartoonist sudhir tailang

कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का 55 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। सुधीर आम आदमी की जरूरतों, उसकी समस्याओं और उसकी बातों को बेहद शिद्दत से महसूस करते थे।

विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्टूनों के केंद्र में हमेशा 'आम आदमी' को रखा। हालांकि उनका वह आम आदमी आरके लक्ष्मण के 'कॉमन मैन' की तरह स्थापित नहीं हो सका।लेकिन वो आम आदमी की बातों को हमेशा उठाते रहे।
विज्ञापन


उनकी ड्रॉइंग एकदम साफ-सुथरी होती थी। उसमें उतनी चीजें ही होती थीं, जितनी अपनी बात कहने के लिए जरूरी हों, अतिरिक्त कुछ भी नहीं होता था।

सुधीर के कार्टूनों में ब्रश के स्ट्रोक्स काफी साफ होते थे। वे उनमें ढेर सारे ट्विस्ट डालते थे। वे कटाक्ष करते थे। आरके लक्ष्मण के कार्टून में तकनीकी चीजें ज्यादा होती थीं लेकिन आप बहुत अधिक प्रैक्टिस न करें, तो भी तैलंग के कार्टूनों को समझ सकते हैं। यह सादगी उनके चित्रों में होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल तक लगातार एक ही आदमी पर बनाए कार्टून

cartoonist sudhir tailang

सुधीर तैलंग की 'प्राइम मिनिस्टर' सिरीज बहुत ही अच्छी है। उन्होंने 10 साल तक लगभग रोजाना एक ही आदमी यानी देश के प्रधानमंत्री पर कार्टून बनाए।

उनकी व्यक्तिगत बातें की जाएं, तो वे बिल्कुल हीरो की तरह रहते थे। बहुत ही करीने से रहते थे। उनकी बातें बहुत ही प्रभावशाली होती थीं। वे पेज थ्री सर्किल में भी गए। बड़े सितारों से भी मिले, जहां बहुत लोग नहीं जा पाते।


वे अपने जूनियर कार्टूनिस्टों से बहुत स्नेह से बात करते थे, उन्हें समझाते थे। उनकी कार्टून प्रदर्शनी लगी, तो मैं उनसे मिला। उन्होंने मुझे प्रदर्शनी की तमाम बारीक‌ियां समझाईं, मुझे काफी दिशा-निर्देश दिए, मैंने उनसे काफी कुछ सीखा।वे मुझे निजी तौर पर भी बहुत ही स्नेह करते थे। पीठ पर हाथ रखकर हालचाल पूछते रहते थे।

(बीबीसी संवाददाता मोहनलाल शर्मा से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed