फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cartoonist are the mirror of the society says President

समाज का आइना हैं कार्टूनिस्ट: राष्ट्रपति

Mon, 29 Oct 2012 09:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 29 Oct 2012 09:06 PM IST
विज्ञापन
Cartoonist are the mirror of the society says President
कार्टूनिस्ट को समाज का आइना बताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सलाह दी है कि देश को ‘नेहरू युग’ में लौटना चाहिए और आलोचनाओं का स्वागत करना सीखना चाहिए। मशहूर कार्टूनिस्ट पीकेएस कुट्टी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘कार्टूनिस्ट के हाथ में हमारे समाज का दर्पण है, जो हमें एक देश के रूप में खुद को देखने में मदद करता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें एक देश के रूप में नेहरू युग में लौटना चाहिए और ऐसी मानसिकता विकसित करनी चाहिए, जो आलोचनाओं को सकारात्मक ढंग से ले सके। जहां टिप्पणी करने की स्वतंत्रता हो, लेकिन तथ्यों को भी उचित स्थान मिले।’
विज्ञापन


कुट्टी का निधन 90 साल की उम्र में पिछले साल 22 अक्तूबर को अमेरिका में हुआ था।  राष्ट्रपति ने कहा, ‘कुट्टी ने हमारे देश की संस्कृति और राजनीतिक इतिहास में सराहनीय योगदान दिया है। वह केरल के थे, दिल्ली में रहते थे और बंगाली अखबार के लिए कार्टून बनाते थे। वह सही मायने में भारतीय थे। उनका जीवन और काम भाषा और राज्यों की सीमाओं में नहीं बंधा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed