{"_id":"c75af3e0-1dee-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"can-high-court-reconsider-supreme-court-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट का पुनर्विचार?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट का पुनर्विचार?
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Oct 2012 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपील खारिज किए जाने के बाद क्या हाईकोर्ट पुनर्विचार की मांग को स्वीकार कर सकता है? इस अहम सवाल पर सर्वोच्च अदालत की बड़ी पीठ सुनवाई करेगी, ताकि इस मसले पर स्थिति स्पष्ट हो सके। क्योंकि शीर्षस्थ अदालत के इस मुद्दे पर आए पिछले फैसले विरोधाभासी हैं।
विज्ञापन
जस्टिस केएस राधाकृष्णन व जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ ने कहा है कि कई पीठों की ओर से पहले जारी किए जा चुके फैसलों में दी गई राय परस्पर विरोधी हैं। ऐसे में इस मसले पर बड़ी पीठ निर्णय लेकर स्पष्ट राय कायम करेगी। पीठ ने कहा कि हम इस मुद्दे पर विचारणीय तर्कों को ध्यान में रखते हुए मामले को बड़ी पीठ के समक्ष भेज रहे हैं।
विज्ञापन
शीर्षस्थ अदालत की ओर से बिना कोई कारण स्पष्ट किए विशेष अनुमति याचिका को खारिज किए जाने के बाद हाईकोर्ट पुनर्विचार याचिकाओं पर विचार कर सकती है या नहीं, इस पर पहले भी सर्वोच्च अदालत की दो सदस्यीय पीठों ने कई फैसले दिए हैं जिनकी राय एक-दूसरे से अलग है। ऐसे में इस मुद्दे पर बड़ी पीठ का विचार किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि सर्वोच्च अदालत की ओर से याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में लंबित पुनर्विचार याचिकाओं पर निर्णय लिया जाना जरूरी है। इन पुनर्विचार याचिकाओं पर हाईकोर्ट विचार कर फैसला दे सकता है या नहीं, इस पर बड़ी पीठ निर्णय स्पष्ट करेगी। पीठ ने 2009 के पलानी रमन कैथोलिक मिशन के खिलाफ एस भागीरथी अम्मल के मामले का हवाला दिया है।