{"_id":"d25cb9c5d6ac7c40218d2e234be86e7b","slug":"camel-declared-the-state-animal-in-rajasthan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में ऊंट राज्य पशु घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान में ऊंट राज्य पशु घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 20 Sep 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट को शुक्रवार को राज्य पशु घोषित कर दिया। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिंकारा के साथ-साथ अब ऊंट भी राज्य पशु बन गया है।
विज्ञापन
अब ऊंट को मारने वाले को कम से कम एक साल की सजा भुगतनी पड़ेगी। राजस्थान में ऊंटों की संख्या तेजी से गिर रही है।
सूत्रों के अनुसार ऊंटों की गिरती संख्या से राज्य सरकार चिंतित है और इसी कारण उसे राज्य पशु घोषित करने की कार्यवाही शुरू की कई थी। वर्ष 2007 की गणना में प्रदेश में 4.22 लाख ऊंट थे, जिनकी संख्या वर्ष 2014 में 2 लाख से कम होने की आशंका हैं।
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि ऊंट को राज्य पशु घोषित करने के बाद अब इसे बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत सरकार ऊंटों को प्रदेश से बाहर ले जाने पर प्रतिबंध लगाई जाएगी। अब ऊंट का लोगो (प्रतीक चिन्ह) प्रमुख विभागों, संस्थाओं, राजकीय उपक्रमों एवं प्रचार-प्रसार सामग्रियों पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन