फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   call girl confession in police investigation in mehar singh tanwar case

कॉलगर्ल ने बताया, सांसद के बेटे को क्यों लूटा?

Sun, 23 Aug 2015 01:32 PM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
call girl confession in police investigation in mehar singh tanwar case

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे मेहर सिंह तंवर को कॉल गर्ल ने पैसे की तंगी के चलते लूटा और फरार हो गई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस एस्कॉर्ट सर्विस के दलाल अशोक अभिषेक प्रसाद और कॉल गर्ल जूली को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि कॉल गर्ल जूली ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा स्थित अपने गांव जाना चाहती थी, लेकिन पैसे की तंगी थी। उसने पुलिस को बताया कि मेहर सिंह तंवर से उसने डेढ़ लाख नहीं बल्कि 30 हजार रुपये ही लिए थे। इसमें से 15 हजार रुपये दलाल ले लेता, तो उसके पास गांव जाने के लिए पैसे कम पड़ जाते। इसलिए वह पैसे लेकर चली गई।
विज्ञापन

ड्राइवर को तलाश रही पुलिस

call girl confession in police investigation in mehar singh tanwar case

जूली ने ड्राइवर रामदीन का बचाव किया। उसने पुलिस को बताया कि इस मामले में रामदीन का कोई कसूर नहीं है।

हालांकि पुलिस उसे अब भी तलाश रही है। जूली ने यह भी बताया है कि होटल ग्रैंड हयात के बाहर मेहर सिंह तंवर से पैसे लेने के बाद वह अंधेरी के लोखंडवाला रहने वाली अपनी एक सहेली के घर चली गई थी।

वहीं से पुलिस ने शुक्रवार को उसे धर दबोचा। पुलिस की टीम जूली को ग्रैंड हयात होटल ले गई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के आधार पर उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed