फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cag officer on 2g was offered foreign posting

कैग अधिकारी को विदेश में तैनाती का मिला था ऑफर

Wed, 30 Jan 2013 12:09 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 30 Jan 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
cag officer on 2g was offered foreign posting

टूजी घोटाले पर रिपोर्ट तैयार करने वाली कैग की टीम में शामिल रहे पूर्व ऑडिटर आरपी सिंह ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सामने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मेरे वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझसे विदेश में तैनाती के लिए फील्ड अफसर राजेंद्र कुमार के नाम की सिफारिश करने के लिए कहा था।

विज्ञापन


माना जाता है कि राजेंद्र कुमार ने कैग रिपोर्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। जेपीसी की बैठक के बाद कांग्रेस के कई सदस्यों ने इस सिफारिश को प्रलोभन करार दिया। इससे पहले जेपीसी के समक्ष आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने टूजी घोटाले में नुकसान का आकलन 36 हजार करोड़ रुपये दिया था, लेकिन कैग की अंतिम रिपोर्ट में 1.76 लाख करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि वह 1.76 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से सहमत नहीं थे और यह बात उन्होंने अपने तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों रेखा गुप्ता और आरबी सिन्हा को बताई थी। सिंह ने समिति को बताया कि पीएसी चेयरमैन मुरली मनोहर जोशी ने कैग अधिकारियों से टूजी रिपोर्ट पर बात की थी और नुकसान के आंकड़े पर भी चर्चा की थी। जोशी से उनके निवास पर मुलाकात करने वाले कैग अधिकारियों में आरपी सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed