फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cabinet ministers income poorer than their wives

पैसा कमाने में बीवियों से पिछड़ गए कुछ केंद्रीय मंत्री

Mon, 09 Sep 2013 01:48 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Mon, 09 Sep 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
cabinet ministers income poorer than their wives
केंद्र की यूपीए सरकार में कई मंत्री ऐसे हैं जिनकी बीवियां उनसे ज्यादा कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से आय से संबंधित दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है।

वहीं 10 केंद्रीय मंत्रियों की कुल संपत्ति भी बढ़ गई है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल के 76 सदस्यों में से सिर्फ 19 नेताओं ने ही अभी अपनी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराया है।

अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने वाले केंद्रीय नेताओं में ए के एंटनी, पी.चिदंबरम, शरद पवार, वीरप्पा मोइली, कुमारी शैलजा, सुशील कुमार शिंदे, आनंद शर्मा, जयराम रमेश और दिनशा पटेल शामिल हैं।

कुछ मंत्रियों की तरफ से सार्वजनिक की गई संपत्ति में पत्नियों की आय अपने पतियों से ज्यादा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की पत्नी की संपत्ति 19.48 करोड़ रुपए है, जबकि चिदंबरम की संपत्ति 12.70 करोड़ रुपए है।

वहीं एनसीपी के नेता शरद पवार की पत्नी की आय 13.46 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी संपत्ति 8.75 करोड़ रुपए है।

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली की पत्नी की आय 3.10 करोड़ रुपए है जबकि उनकी कुल संपत्ति 25.55 लाख्ा रुपए ही है।

कुमारी शैलजा की आय 29.56 करोड़ रुपए हो गई है।

ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की कुल संपत्ति 4.78 करोड़ रुपए है, वहीं उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 10 लाख रुपए है।

केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की कुल संपत्ति 10.83 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 5.77 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed