फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cabinet meeting at the PM residence

मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड देखकर चिंता में पीएम मोदी, आखिर क्यों?

Thu, 28 Jan 2016 08:50 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
cabinet meeting at the PM residence

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बैठक कर सरकार के 18 महीनों के कामकाज की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में पीएम मोदी का जोर कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के मसलों पर ज्यादा रहा।

विज्ञापन


पीएम ने सरकार के अपने सभी मंत्रियों को इन क्षेत्रों में हुए कामकाज से अवगत कराया है। ताकि वे जनता के बीच सरकार के प्रयासों को पहुंचा सके।

बताया जा रहा है कि कृषि, ग्रामीण विकास, विधुत, और रसायन एवं खाद मंत्रालय सरीखे 4 अहम मंत्रालयों ने अपने विभाग में किए गए कामकाज का ब्यौरा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सरकार के सभी मंत्रियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन


ताकि सरकार के अहम विभागों के कामकाज से सभी मंत्री अवगत हो सकें। पीएम के इस प्रयास को सरकार के कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के बीच समन्वय बैठाने का प्रयास भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल बिहार वाजपेयी सरकार की तरह वर्तमान सरकार में भी कुछ कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के बीच संवादहीनता की चर्चाएं उभर कर सामने आई हैं। पीएम मोदी इस मामले का हल शुरू में ही कर देना चाहते हैं। ताकि सियासी नुकसान से बचा जा सके।

कृषि, ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं पर पीएम का खासा जोर

cabinet meeting at the PM residence

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सामने अहम मंत्रालयों के कामकाज को रखने का उनका प्रयास भी इसी कड़ी का हिस्सा करार दिया जा रहा है ताकि सभी मंत्री सरकार के कामकाज से अवगत रहें।

सूत्र बताते हैं कि सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के जरिए किए जा रहे बेहत्तर कामों को उचित प्रचार-प्रसार न मिल पाने की वजह से पीएम मोदी चिंतित हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों से कहा है कि वे सरकार के कामकाज को जनता में प्रचारित करें। सभी मंत्रियों को एक साथ बैठाने का प्रयास कर पीएमओ ने मंत्रियों के बीच समन्वय बढ़ाने का भी प्रयास किया है।

वहीं पीएमओ ने सरकार के मंत्रियों से पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। पीएमओ ने उन सभी मंत्रियों को पत्र लिखा है, जिन्होंने अब तक पूर्वोत्तर का अपना दौरा नहीं किया है। उन मंत्रियों से जल्द से जल्द पूर्वोत्तर भारत के दौरे बनाने को कहे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed