फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bypoll Election Results 12 seats in 8 State.

सपा को झटका, कहीं बीजेपी तो कहीं कांग्रेस

Tue, 16 Feb 2016 07:38 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
Bypoll Election Results 12 seats in 8 State.

देश के 8 राज्यों की 12 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की तीन-तीन विधानसभा सीटें हैं। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और तेलंगाना की एक-एक सीटें शामिल हैं। इन सभी जगह पर 13 फरवरी को उपचुनाव हुए थे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के खाते में एक सीट गई है। फैजाबाद के बीकापुर सीट से सपा उम्मीदवार आनंद सेन यादव ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार माविया अली ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा की मीना राणा को शिकस्त दी है।

दूसरी ओर मुजफ्फरनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कपिल देव अग्रवाल ने जीत हासिल की है। बता दें कि पिछली बार ये तीनों सीटें समाजवादी पार्टी के पास थी।

मध्य प्रदेश के मैहर में बीजेपी आगे

Bypoll Election Results 12 seats in 8 State.

मध्य प्रदेश के मैहर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी आगे चल रही है। यहां कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में है। अब तक ये सीट कांग्रेस के पास थी।

यहां से साल 2013 में कांग्रेस के नारायण त्रिपाठी विधायक चुने गए थे। लेकिन उनके बीजेपी में जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी। नारायण त्रिपाठी इस बार बीजेपी से इस चुनाव में उतरे हैं। वहीं कांग्रेस ने मनीष पटेल को मैदान में उतारा है।

पंजाब के खंडूर साहिब से अकाली दल के उम्मीदवार रवींद्र सिंह ने जीत हासिल की है। यहां 13 फरवरी को हुए उपचुनाव में 58 फीसदी वोटिंग हुई थी। ये सीट पहले कांग्रेस के पास थी।

पिछले साल गुरु ग्रंथ साहिब के अनादर का विरोध करते हुए यहां के कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने इस्तीफा दिया था। हालांकि इस सीट पर कुल 7 उम्मीदवार हैं लेकिन बड़े सियासी दलों में केवल अकाली दल ने ही अपना उम्मीदवार उतारा।

विज्ञापन

कर्नाटक में बीजेपी दो सीटों पर आगे

Bypoll Election Results 12 seats in 8 State.

बिहार की हरलाखी सीट एनडीए के खाते में गई है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार सुधांशु शेखर यहां से जीत गए हैं।

कर्नाटक में 3 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 2 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है। यहां भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी में है। बिडार सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रहीम खान आगे चल रहे हैं। वहीं हेब्बल सीट से बीजेपी के वाईए नारायणस्वामी आगे हैं। देवदुर्गा सीट की बात करें तो यहां भी बीजेपी के शिवाना गौड़ा नाईक आगे चल रहे हैं।

वहीं अगर महाराष्ट्र में हुए एक सीट के उपचुनाव की बात करें तो यहां शिवसेना उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। पालघर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आखिरी दौर की मतगणना के बाद शिवसेना के उम्मीदवार अमित घोडा ने 18948 वोटों से बाजी मारी है।

बात करें त्रिपुरा की तो यहां के अमारपुर से सीपीआई(एम) उम्मीदवार ने 20,355 वोटों से जीत हासिल की है। लेकिन चौंकाने वाली बात थी कि यहां बीजेपी दूसरे स्थान पर रही।

तेलंगाना में टीआरएस ने शानदार जीत हासिल की है। टीआरएस उम्मीदवार भुपल रेड्डी ने कांग्रेस उम्मीदवार पी संजीव रेड्डी को शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed