फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   by small mistake rbi get 37 millon shock

छोटी सी भूल से RBI को हुआ 37 करोड़ का नुकसान

Mon, 03 Aug 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Aug 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
by small mistake rbi get 37 millon shock

छोटी से लापरवाही के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को करीब 37 करोड़ रुपये की चपत लग गई। दरअसल, मुद्रा छपाई के लिए आरबीआई की नामित एजेंसी बीआरबीएनएमपीएल ने डॉ. डी सुब्बाराव के सेवानिवृत्त होने के महीनों बाद तक उनके हस्ताक्षर वाला करेंसी छापता रहा।

विज्ञापन


वह भी तब जब आरबीआई ने उसे सुब्बाराव की विदाई के बाद, नए बने गवर्नर डॉ. रघुराम राजन के हस्ताक्षर वाले नोट ही छापने की हिदायत दी थी।

इस दौरान, बीआरबीएनएमपीएल से संबंधित बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) देवास ने 20, 100 और 500 रुपये के 227 लाख नोट छाप डाले। चूंकि 36.69 करोड़ की लागत से छापे गए इन सभी नोटों पर पुराने गवर्नर सुब्बाराव के हस्ताक्षर थे, इसलिए आरबीआई ने इन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया।ये सभी नोट अभी भी बीएनपी देवास के स्टोर में पड़े हुए हैं।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय फिलहाल चुप

by small mistake rbi get 37 millon shock

खास बात यह है कि इस मामले में हुई चूक पर वित्त मंत्रालय फिलहाल चुप है। कैग ने बीते साल दिसंबर महीने में ही हुई इस चूक से मंत्रालय को अवगत कराने के साथ की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी थी।

हालांकि, रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक मंत्रालय ने इस संबंध में की गई किसी भी तरह की कार्रवाई से कैग को अवगत नहीं कराया था। सुब्बाराव 5 सितंबर 2008 से 4 सितंबर 2013 तक आरबीआई के गवर्नर रहे।

इसके बाद उनकी जगह डॉ. रघुराम राजन ने इस पद की जिम्मेदारी संभाली। कैग रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने नए गवर्नर की नियुक्ति का हवाला देते हुए बीआरबीएनएमपीएल को जनवरी 2014 से करेंसी पर सुब्बाराव की जगह राजन का हस्ताक्षर लेने संबंधी पत्र लिखा।

यह है करेंसी नोट छापने की प्रक्रिया

by small mistake rbi get 37 millon shock

बीआरबीएनएमपीएल से जुड़े बीनएपी नासिक ने तो आरबीआई के नए दिशानिर्देशों का पालन किया मगर बीएनपी देवास जनवरी 2014 से लगातार कई दिनों तक नए गवर्नर की नियुक्ति से बेखबर राजन की जगह सुब्बाराव के हस्ताक्षर वाली करेंसी ही छापता रहा।

आरबीआई नए करेंसी की जरूरतों से इसके लिए नामित भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिभूति मुद्रण ओर मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) को अवगत कराता है।

इसके बाद बीआरबीएनएमपीएल देश के आधा दर्जन बैंक प्रेस नोट (बीएनपी) को करेंसी छापने की जिम्मेदारी देती है। नमूने की जांच के बाद बीएनपी ऑर्डर के मुताबिक करेंसी नोट छापना शुरू करता है। आरबीआई करेंसी नोट छापने का भुगतान नमूने की जांच के बाद कर देता है।

विज्ञापन

नोटों का मूल्य जितना कम, छपाई की लागत उतनी ज्यादा

by small mistake rbi get 37 millon shock

साल 2012 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, करेंसी नोट का मूल्य जितना कम होता है उसकी छपाई में लागत उतनी ही अधिक होती है।

उदाहरण के तौर पर 10 रुपये के नोट की छपाई की लागत लगभग 10 फीसदी आती है जबकि 100 रुपये के नोट की छपाई में दो फीसदी से भी कम की लागत आती है।

इसी तरह, 500 और 1000 रुपये की छपाई में मूल्य के नजरिये से आधी फीसदी से भी कम की लागत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed