फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bus driver who tell us about accident

बस ड्राइवर जिन्होंने बचाई कई जिदंगियां

Fri, 01 Aug 2014 04:48 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
bus driver who tell us about accident

पुणे ज़िले के मालीण गांव में आई प्राकृतिक आपदा की ख़बर प्रशासन को सबसे पहले राज्य परिवहन के बस ड्राइवर प्रताप काले ने दी थी।

विज्ञापन


घटना के तीन दिन बाद शुक्रवार को वो घोड़ेगाव स्थित अपने घर पहुंचे। रास्ता बंद होने की वजह से काले अपनी बस के साथ आहुपे गांव में अटके हुए थे।

वो बीस साल से इस मार्ग पर बस चला रहे हैं। काले मालीण गांव के लोगों के मिलनसार व्यवहार को याद करते हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे मनचर छोडने के बाद काले को इस बात का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उन्हें तीन दिन तक घर से दूर रहना पड़ेगा और एक कभी न भूल पाने वाली विपदा का गवाह बनना पड़ेगा।

प्रताप कहते हैं, ''मंगलवार शाम आहुपे पहुंचने के बाद हमने रात वहीं गुज़ारी। सुबह छह बजे के आसपास आहुपे से हम निकले। थोड़ी आगे जाने पर एक व्यक्ति ने हमें बताया कि आगे भूस्खलन हुआ है।''
विज्ञापन

लाल मिट्टी की ढेर

bus driver who tell us about accident

वो बताते हैं, "पहले तो मुझे लगा कि यह आमतौर पर होने वाली घटना है और एकाध जेसीबी से काम चल जाएगा। लेकिन बस आगे ले जाने के बाद मैंने जो देखा वह भयभीत करने वाला था।''

प्रताप बताते हैं, "आहुपे मालीण से थोड़ी उंचाई पर है। वहां से पूरा गांव दिखता है। लेकिन उस दिन वहां केवल लाल मिट्टी का ढेर था। हर तरफ़ पानी बह रहा था। सिर्फ़ गांव का स्कूल जो कि थोडी उंचाई पर था, वो दिख रहा था।

मैंने तुरंत अपने भाई को फोन किया। वह भी ड्राइवर है और राजगुरुनगर से उसी रास्ते पर आने वाला था। मैंने उसे बताया कि यहां बड़ी दुर्घटना हुई है और मत आओ। इसके साथ ही यह बात मैंने अपने वरिष्ठों को बताने को कहा।''

'हम सकते में हैं'

bus driver who tell us about accident

प्रताप ने बताया, "मालीण का रास्ता पूरी तरह मलबे से पटा था। इस वजह से मुझे और बस कंडक्टर को वहीं रुकना पडा। जब तक गांव में राहत कार्य पूरा नहीं होता, रास्ते पर काम हो नहीं सकता था। इसलिए हम कल रात एक बजे आहुपे से निकले और आज सुबह नारायणगांव में हमने बस पहुंचाई। सुबह छह बजे मैं घर आया।''

बस चालक प्रताप काले
प्रताप काले 1994 से मनचर-आहुपे मार्ग पर बस चला रहे हैं। गांव के हर व्यक्ति से उनकी जान-पहचान थी। वो कहते हैं, "उनमें से कोई हमारा रिश्तेदार नहीं था। लेकिन वे काफ़ी मिलनसार लोग थे। वे हमेशा हमारे खाने-पीने का इंतजाम करते थे। इतने सारे लोग अचानक ग़ायब हो जाने से हम सभी सकते में हैं।"

विज्ञापन

भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 60 हुई

bus driver who tell us about accident

महाराष्ट्र में पुणे के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद क़रीब पूरा  मालीण गांव मलबे में दब गया था यह गांव पश्चिम घाट की पहाड़ियों की तलहटी पर बसा था और इसमें क़रीब 70 मकान थे।

मलबे से अभी तक 60 शवों को निकाला जा चुका है। नौ लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।

सौ से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में दबे

bus driver who tell us about accident

अधिकारियों का कहना है कि सौ से ज़्यादा लोग अब भी मलबे में दबे हैं और उनके जिंदा बचे होने की उम्मीद कम है। राहतकर्मी दिन रात काम में जुटे हैं. गांव वालों के एक दल का नेतृत्व कर रहे एक राहतकर्मी ने कहा कि इस करें आपदा ने गांव में भारी तबाही मचाई है।

मलबे से निकाले गए लोगों का चल रहा इलाज

bus driver who tell us about accident

उन्होंने कहा, "गांव में एक मंदिर था जिसका स्तंभ 30 मीटर ऊंचा था. उसका कहीं नामोनिशान नहीं है और स्कूल की इमारत के अवशेष आप देख सकते हैं। बाक़ी कुछ नहीं बचा है। इस मलबे ने सब कुछ लील लिया है।"

मलबे से ज़िंदा निकाले गए लोगों का मालीण गांव से 60 किलोमीटर दूर मनचर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed