{"_id":"0a814e66-173d-11e2-bd1a-d4ae52bc57c2","slug":"bus-collides-with-truck-in-chhatarpur-20-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: छतरपुर में ट्रक बस से टकराया, 16 मरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एमपी: छतरपुर में ट्रक बस से टकराया, 16 मरे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 11:29 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुर में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक बस से टकरा गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को छतरपुर और झांसी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अचानक टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक यात्री बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए 20 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सूत्रों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन