फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bundelkhand roti bank mission

बुंदेलखंड का अनोखा बैंक, जो देता है रोटी और सब्जी

Tue, 16 Jun 2015 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Jun 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
bundelkhand roti bank mission

उत्तर प्रदेश का बुंदेलखण्ड काफी पिछड़े इलाको में आता है। यहां का महोबा जिला अचानक ही आजकल चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन


कारण है यहां के कुछ युवा नौजवान जिन्होंने ने एक ऐसी मुहिम चलाई जिसको जानकर आपका दिल पसीज जाएगा।

लगभग 40 की संख्या में कुछ युवा और 5 व्यस्क लोगों ने एक ऐसा बैंक तैयार किया है जिसमें गरीबों के लिए हर रोज रोटी का इंतजाम किया जाता है।

जी हां! आपने सही सुना। महोबा के ये बच्चे हर रोज घर-घर जाकर दो ताजा रोटियां मांगते है और फिर उन्हें भूखे और जरुरतमंद लोगों में बांट देते हैं।

ये मुहिम इस साल अप्रैल में शुरु हुई थी जो अब एक आंदोलन का रुप ले चुकी है। इससे हर रोज लगभग 400 जरुरतमंद लोगों का पेट भरता है।


सुविधा के लिए पूरे शहर को 8 हिस्सो में बांट

bundelkhand roti bank mission

सबसे पहले ये ग्रुप रेलवे स्टेशन पर मौजूद भिखारियों को ही रोटी मुहैया कराता था। लेकिन अब ये शहर के एक बड़े हिस्से की जरुरत पूरी करता है।

ये लोग अस्पतालों में मरीजों और उनके तमीरदारों के अलावा सड़को, रेलवे स्टेशनों पर बैठे गरीबों और झुग्गीयों में बसने वाले गरीबों का भी पेट भरते हैं।

टीबी से पीड़ित एक मरीज रामप्रकाश का कहना है कि ये बच्चे भगवान का रुप है और मैं इन्हें दिल से दुआएं देता हुं।

इस ग्रुप ने पूरे शहर को 8 हिस्सो में बांट रखा है। सभी रोटिंयां एक जगह पर इक्ट्ठी की जाती है और फिर उन्हें उनके डिस्ट्रीब्यूटर लोगों तक पहुंचाते हैं।

इस पूरे मिशन को अंजाम देने वाली तारा पाटकर का कहना है कि कई कैटरर ने हमसे संपर्क किया पर हम ऐसा नहीं चाहते क्योंकि खाने की बर्बादी के हम सख्त खिलाफ हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed