फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bundelkhand farmer mines diamond worth Rs 26 lakh

किसान की खुली किस्मत, जमीन से निकला 26 लाख का हीरा

Sun, 03 May 2015 09:18 AM IST
Updated Sun, 03 May 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand farmer mines diamond worth Rs 26 lakh

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में अनंत सिंह यादव अकेले ऐसे किसान है जोकि लखपति हैं. ऐसा तब है जब पूरे देश भर में बहुत से इलाकों में किसानों की हालत ख़राब होती चली जा रही है.

विज्ञापन

अनंत यादव की किस्मत उस समय चमक गई जब पन्ना इलाके में उसने जो जमीन लीज पर ली थी, उसमे 12.93 कैरट का हीरा निकल आया. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई है.

विज्ञापन

पन्ना इलाके के हीरा अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया की इस हीरे की कीमत 50 लाख रुपए तक पहुंच सकती है.

हीरे की कीमत का आंकलन जिला प्रशासन करता है. जिला प्रशासन ने एक कैरट हीरे की कीमत 2 लाख रुपए तय की है. एक साल बीत जाने के बाद भी इस हीरे का कोई खरीददार नहीं मिला. तब अनंत यादव ने रुपया चुका कर हीरे को खरीद लिया।

अनंत ने कुल 2.98 लाख रुपए देकर हीरा ले लिया

Bundelkhand farmer mines diamond worth Rs 26 lakh

नियमों के अनुसार अनंत को सिर्फ सरकार की तरफ से तय किये गए हीरे के कुल कीमत का सिर्फ 11.5% हिस्सा चुका कर हीरा खरीद सकता है। अनंत ने कुल 2.98 लाख रुपए देकर हीरा ले लिया।

उसने बताया की अब उसे जो हीरा मिला है वो पूरी तरह से पॉलिश और तराशा हुआ है। अब मैं एक अच्छे ग्राहक की तलाश कर रहा हूँ। पर मुझे कोई जल्दी नहीं है।

उन्होंने ने बताया कि 26 लाख के हीरे को लेकर में मुंबई की यात्रा नहीं कर सकता हूँ. वहां पर मुझे अच्छे खरीददार मिल सकते हैं।

हीरा अधिकारी ने बताया कि यहाँ हीरे के बाज़ार में काफी कमी आई है इसलिए यहाँ पर अभी तक कोई हीरा व्यापारी नही मिल सका है।

27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 234 पीस हीरे नीलामी के लिए रखे गए थे। ये सभी हीरे 185 कैरट के थे।इसमें 12.93 कैरट के अलावा 6 और 7 कैरट के दो हीरे थे। बाकी सब कम कैरट के हीरे थे। 144 कैरट के 190 हीरों के नीलामी सरकार के पास 52,91,009  रुपए की आय सरकार को हुई। बाकी बचे हीरों की नीलामी तीन महीने बाद फिर से जाएगी। इस नीलामी में मुंबई, सूरत, मध्यप्रदेश और देश के बाकी हिस्सों से खरीददार आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed