किसान की खुली किस्मत, जमीन से निकला 26 लाख का हीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में अनंत सिंह यादव अकेले ऐसे किसान है जोकि लखपति हैं. ऐसा तब है जब पूरे देश भर में बहुत से इलाकों में किसानों की हालत ख़राब होती चली जा रही है.
अनंत यादव की किस्मत उस समय चमक गई जब पन्ना इलाके में उसने जो जमीन लीज पर ली थी, उसमे 12.93 कैरट का हीरा निकल आया. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई है.
पन्ना इलाके के हीरा अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया की इस हीरे की कीमत 50 लाख रुपए तक पहुंच सकती है.
हीरे की कीमत का आंकलन जिला प्रशासन करता है. जिला प्रशासन ने एक कैरट
हीरे की कीमत 2 लाख रुपए तय की है. एक साल बीत जाने के बाद भी इस हीरे का
कोई खरीददार नहीं मिला. तब अनंत यादव ने रुपया चुका कर हीरे को खरीद
लिया।
अनंत ने कुल 2.98 लाख रुपए देकर हीरा ले लिया
नियमों के अनुसार अनंत को सिर्फ सरकार की तरफ से तय किये गए हीरे के कुल कीमत का सिर्फ 11.5% हिस्सा चुका कर हीरा खरीद सकता है। अनंत ने कुल 2.98 लाख रुपए देकर हीरा ले लिया।
उसने बताया की अब उसे जो हीरा मिला है वो पूरी तरह से पॉलिश और तराशा हुआ है। अब मैं एक अच्छे ग्राहक की तलाश कर रहा हूँ। पर मुझे कोई जल्दी नहीं है।
उन्होंने ने बताया कि 26 लाख के हीरे को लेकर में मुंबई की यात्रा नहीं कर सकता हूँ. वहां पर मुझे अच्छे खरीददार मिल सकते हैं।
हीरा अधिकारी ने बताया कि यहाँ हीरे के बाज़ार में काफी कमी आई है इसलिए यहाँ पर अभी तक कोई हीरा व्यापारी नही मिल सका है।
27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 234 पीस हीरे नीलामी के लिए रखे गए थे। ये सभी हीरे 185 कैरट के थे।इसमें 12.93 कैरट के अलावा 6 और 7 कैरट के दो हीरे थे। बाकी सब कम कैरट के हीरे थे। 144 कैरट के 190 हीरों के नीलामी सरकार के पास 52,91,009 रुपए की आय सरकार को हुई। बाकी बचे हीरों की नीलामी तीन महीने बाद फिर से जाएगी। इस नीलामी में मुंबई, सूरत, मध्यप्रदेश और देश के बाकी हिस्सों से खरीददार आए थे।