{"_id":"75d85cffb8d341f6377eb048a9f61aff","slug":"bukhari-slams-rhaul-gandhi-says-he-is-playing-hindu-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल पर बरसे बुखारी, कहा हिंदू कार्ड खेल रहे हैं युवराज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल पर बरसे बुखारी, कहा हिंदू कार्ड खेल रहे हैं युवराज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने इंदौर और सागर की चुनावी रैलियों में जो बयान दिए, वही उनके गले की हड्डी बन गए हैं। अब तक विरोधियों के निशाने पर रहने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष अब मुस्लिम नेताओं और उलेमाओं की भी आंखों की किरकिरी बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने कहा, "एक तरफ गृह मंत्री जेल में ठूंसे गए मुस्लिम दंगा पीड़ितों को रिहा करने के लिए राज्यों को पत्र लिख रहे हैं और ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "दूसरी तरफ पार्टी उपाध्यक्ष (राहुल गांधी) मुस्लिमों को लेकर संदेह जताते हुए आईबी अधिकारी की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे वह हिंदू कार्ड खेल रहे हैं।"
विज्ञापन
बुखारी ने कहा, "कांग्रेस को यह विश्वास हो गया है कि मुस्लिम अब किसी पर भरोसा नहीं करते, खास तौर से उत्तर प्रदेश में जहां उनके पास विकल्प मौजूद है, ऐसे में राहुल ने अब अपनी निगाह हिंदू वोट पर टिका दी है।"
राहुल के बयान की आलोचना करते हुए ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के अगुवा इमाम उमैर इलियासी ने कहा, "यह साफ है कि उन्होंने यह बयान हिंदुओं को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने के लिए दिया है। ऐसी मजहबी सियासत अब काम नहीं आएगी, क्योंकि लोग समझदार हैं। विकास की राजनीति से काम बनेगा। जो उन्होंने कहा और जिस तरह कहा, वह केवल मुस्लिम नहीं, बल्कि देश भर के लिए शर्म और दुख की बात है।"
जमीयत उलेमा-ए-हिंद महासचिव महमूद मदनी ने कहा, "यह गैरजिम्मेदाराना बयान है। अगर यह दलील सही मान भी ली जाए, तो भी सार्वजनिक रूप से ऐसा बयान देने से लोगों में डर पैदा होगा।"