फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsp, trinmool congress is not participated in third front

सांप्रदायिकता विरोधी रैली से दूर रहेगी बीएसपी, टीएमसी

Thu, 24 Oct 2013 11:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
bsp, trinmool congress is not participated in third front
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले तीसरे मोर्च को धार देने में जुटे दलों से कई पार्टियां राजनीतिक कारणों से दूर रहना चाहती हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी, पश्चिम बंगाल से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और आंध्र प्रदेश्ा से वाईएसआर कांग्रेस तीसरे मोर्च से दूरी रख सकते हैं।

वामदलों ने तीसरे मोर्च को मजबूती देने के लिए 30 अक्टूबर को सांप्रदायिकता विरोधी रैली का आयोजन नई दिल्ली में किया है। इस आयोजन से तीनों दलों से अपनी दूरी बनाने का फैसला किया है।

इस सांप्रदायिकता विरोधी रैली में अन्नाद्रमुक, सपा, जद यू, बीजद, जद एस और झारखंड विकास मोर्चा समेत कई अन्य पार्टियां शामिल हो रही हैं।

वाम दलों की तरफ से तीसरे मोर्चे के गठन की पहल के बाद से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने इस आयोजन से अपनी दूरी बनाने की कोशिश में लग गई हैं। क्योंकि पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल और वाम दल एक दूसरे के विरोधी हैं। जबकि बसपा ने मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी की सक्रियता के चलते सांप्रदायिकता विरोधी सम्मेलन से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन


वाईएसआर कांग्रेस की बात है तो तीसरे मोर्चे की वकालत करने वाले ज्यादातर नेता इस बात के पक्षधर हैं कि सम्मेलन में जगन मोहन रेड्डी को रैली में बुलाया जाए। लेकिन भाकपा के विरोध के चलते आयोजकों ने फिलहाल जगन मोहन रेड्डी से किनारा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में भाकपा वाईएसआर कांग्रेस के खिलाफ सघन अभियान छेड़े हुए है। सूत्रों का कहना है कि कुछ वाम नेता तो तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भी सम्मेलन में बुलाने के पक्ष में थे, लेकिन भाजपा से नायडू की बढ़ती निकटता के चलते आयोजकों ने फिलहाल उनसे दूरी बनाए रखने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed