फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsp leader attacked by some protesters in mujjafnagar

BSP प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, FIR

Wed, 26 Mar 2014 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
bsp leader attacked by some protesters in mujjafnagar

निरमाना गांव पहुंचे बसपा प्रत्याशी कादिर राना को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राना के काफिले पर पथराव कर दिया। सांसद ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन


देर रात तक सांसद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पर जमे हुए थे। बुधवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमाना में बसपा सांसद कादिर राना का कार्यक्रम था। सभा को संबोधित कर जैसे ही सांसद लौटने लगे, कुछ लोगों ने मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर दी। आरोप है कि मंदिर के निकट कुछ लोगों ने काफिले पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन

बाल-बाल बचे सांसद

bsp leader attacked by some protesters in mujjafnagar

पथराव से काफिले में शामिल एक गाड़ी के शीशे टूट गए। सांसद ने तत्काल इसकी सूचना एसएसपी एचएन सिंह को दी। सांसद के काफिले पर पथराव से हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और घटना की जानकारी ली।

इधर सांसद का काफिला सीधे शाहपुर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। सांसद से अभद्रता और काफिले पर पथराव की सूचना पाकर उनके सैकड़ों समर्थक थाने जा पहुंचे। पथराव करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया। देर रात तक सांसद और उनके समर्थक थाने में ही मौजूद थे।

उधर, गांव निरमाना के लोगों का कहना है कि मेन चौराहे पर कुछ लोगों ने सांसद से विकास कार्य संबंधी सवाल पूछे थे। इस पर सांसद ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव की बात से इंकार किया है।

सांसद समर्थकों ने थाने में किया बवाल

bsp leader attacked by some protesters in mujjafnagar

निरमाना गांव में हुए विवाद के बाद थाने में जुटे सांसद कादिर राना के समर्थकों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ कर दी। समर्थकों ने परिसर में रखी कुर्सियां और गमले तोड़ डाले। इसके बाद चेतावनी दी कि बुधवार दस बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।

उधर, देर रात निरमाना गांव के अमित ने सांसद कादिर राना, उनके भाई विधायक नूर सलीम राना, बसपा नेता अभिषेक चौधरी सहित कई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उनका आरोप है कि जिस समय सांसद गांव में पहुंचे उस समय मंदिर में आरती  चल रही थी। जिसके बाद सांसद ने सभा के लिए मंदिर खाली कराया।

इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप है। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि गांव में विकास कार्य संबंधी सवाल-जवाब को लेकर कुछ विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed