फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BSF Press Confference on Terrorist Naved.

बीएसएफ ने बताया, कैसे पकड़ा गया आतंकी नवेद?

Thu, 06 Aug 2015 04:02 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
BSF Press Confference on Terrorist Naved.

उधमपुर हमले में शामिल इकलौते पकड़े गए जिंदा आतंकी नवेद को भले ही पाकिस्तान ने अपने यहां का होने से इंकार किया हो लेकिन भारत सरकार ने साफ शब्दों ने उसे पाक नागरिक ही बताया है।

विज्ञापन


इस बीच पूरे मामले पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस पूरे ऑपरेशन को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दिए। बीएसएफ ने साफ किया कि ऑपरेशन को लेकर कोई मतभेद नहीं है। ये पूरा ऑपरेशन बीएसएफ ने अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन


बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने बताया कि अगर रॉकी नहीं होता तो कई लोग आतंकियों का शिकार बनते। कोई भी उनमें से नहीं बचता। इस हमले में हमारे दो जवान शहीद हुए जबकि 14 लोग घायल हुए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रॉकी नहीं होता तो नुकसान ज्यादा होता'

BSF Press Confference on Terrorist Naved.

बीएसएफ के डीजी ने इस पूरे ऑपरेशन में कोई मतभेद नहीं है। उनके मुताबिक आतंकियों ने जिस जगह को निशाना बनाने की कोशिश की वहां पिछले 20 साल में कोई ऐसी घटना नहीं हुई थी। ये बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता था।

डीजी पाठक ने आगे बताया कि जिस समय आतंकियों ने बस को निशाना बनाने की कोशिश की उसमें बस एक ही जवान था। उसने अपने दम पर आतंकियों को रोकने की कोशिश की।

बीएसएफ के डीजी के मुताबिक जिस समय बस को अपना शिकार बनाया उस समय उसमें 24 लोग थे। लेकिन रॉकी ने मोर्चा संभाला जिससे आतंकी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। अकेले रॉकी ने उन आतंकियों रोक के रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed