{"_id":"5a36e2cd4f1c1b97678c23b3","slug":"bsf-first-time-rebels-hide-completely-from-bangladesh-s-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बांग्लादेश की धरती से विद्रोहियों के ठिकाने पूरी तरह से साफ: BSF","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पहली बार बांग्लादेश की धरती से विद्रोहियों के ठिकाने पूरी तरह से साफ: BSF
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Dec 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पूर्वी सीमा पर दशकों से चले आ रहे सीमा पार विद्रोही शिविरों को लेकर एक अहम जानकारी आई है। बीएसएफ ने कहा है कि भारत के विद्रोही संगठनों के बांग्लादेशी जमीन पर चलने वाले शिविरों और गुप्त ठिकानों की संख्या घटकर ‘लगभग शून्य’ तक पहुंच गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक केके शर्मा ने बताया कि पहली बार यह शानदार उपलब्धि पिछले कुछ साल के दौरान दोनों देशों की सीमाओं की रक्षा कर रहे सीमा बलों के बीच उत्कृष्ट और सकारात्मक सहयोग की वजह से हासिल हुई है।
पढ़ें- सेना को मिले 409 अफसर, बांग्लादेश आर्मी चीफ ने भरा जांबाज कैडेटों में जोश
बांग्लादेश में बीएसएफ का समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) सीमा की निगरानी करता है। बीएसएफ के डीजी ने कहा, ‘जब कभी भी हमारे पास बांग्लादेश के पूर्वोत्तर राज्यों में विद्रोहियों की आवाजाही के बारे में सूचना होती है तो हम इसे साझा करते हैं। इसके बाद तत्काल छापेमारी (बीजीबी की तरफ से) की जाती है।’ बीएसएफ के डीजी ने कहा, ‘इसी के फलस्वरूप इन विद्रोहियों के कई प्रशिक्षण केंद्र और ठिकानों को खत्म कर लगभग शून्य कर दिया गया है।’