{"_id":"78a624cc-66aa-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"brother-murdered-friend-on-teasing-his-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने बहन पर कसीं फब्तियां तो भाई ने की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दोस्त ने बहन पर कसीं फब्तियां तो भाई ने की हत्या
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बहन पर फब्तियां कसने पर एक युवक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बात का खुलासा हत्या के आरोप में पकड़े गए कपिल बत्रा ने किया है। पुलिस उसके फरार सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त करुणाकरन ने बताया कि 19 जनवरी को निरंकारी मैदान में एक युवक का शव मिला था। उसकी हत्या गला घोंट कर हुई थी। उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी अंकित गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने अंकित गुप्ता के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को सर्विलांस से पता चला कि कपिल बत्रा भी घटना के समय अंकित के साथ मौजूद था। पुलिस ने कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि अंकित उसकी बहन पर फब्ती कसता था। इस बात को उसने जावेद से बताया।
विज्ञापन
जावेद ने अंकित की हत्या करने की योजना बनाई। 19 की रात अंकित के साथ उन लोगों ने शराब पी और खाना खाने के बाद निरंकारी मैदान के पास पहुंचे। जहां उन लोगों ने रबर के तार से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने कपिल के पास से अंकित का मोबाइल फोन और वह तार बरामद कर लिया है।