फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   britney spears ex lover killed in taliban attack

तालिबानी हमले में मारा गया ब्रिटनी स्पीयर्स का पूर्व प्रेमी

Sun, 18 Jan 2015 10:26 PM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Sun, 18 Jan 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
britney spears ex lover killed in taliban attack

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व प्रेमी जॉन सुंडेल की अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में मौत हो गई है। तालिबान ने काबुल में सुंडेल के हेलिकॉप्टर को गोली मार कर नीचे गिराया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


डेली मिरर की खबर के मुताबिक 44 वर्षीय सुंडेल एक पायलट थे और अफगानिस्तान में निजी अनुबंध पर कई महीनों से काम कर रहे थे। सुंडेल ने स्पीयर्स को नशे की लत छोड़ने में मदद की थी। 2007 में दोनों का रिश्ता परवान चढ़ा था, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन


सुंडेल के भाई कार्ल ने कहा कि जॉन तो वहां देश में हालात सुधारने के प्रयास के लिए गए थे। वह लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे थे, यह हादसा दिल को आघात पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उस दौरान दोनों के शादी करने की भी चर्चा थी लेकिन सुंडेल को छोड़कर ब्रिटनी ने बाद में किसी और से शादी रचा ली थी। जिसके बाद इस रिश्ते का अंत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed