फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   British women wrote a letter to pm modi

क्या हुआ जो ब्रिटेन की महिलाओं ने पीएम मोदी को लिखा खत

Mon, 19 Oct 2015 08:22 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
British women wrote a letter to pm modi

ब्रिटेन के प्रमुख महिला संगठनों और महिला शिक्षाविदों ने अगले महीने यूके के दौरे पर आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर उनकी ‘चुप्पी’ के संबंध में पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पत्र में हस्ताक्षर करने वाली महिलाओं ने लिखा है कि वह प्रधानमंत्री के आरएसएस से संबंधों के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने आरएसएस को इटली के फांसीवादी और जर्मनी के नाजीवादी के तौर पर अर्द्धसैनिक बल के रूप में वर्णित किया है जो अपने नेताओं के खुले तौर पर हिंसक और स्त्री जाति द्वेष प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी को खत में लिखी ये बातें

British women wrote a letter to pm modi

पत्र में लिखा गया है कि ब्रिटिश चैरिटी कमीशन आरएसएस की विदेशी विंग की ईसाईयों और मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच की जांच कर रही है।

पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री क्या आरएसएस द्वारा बढ़ावा दिए जाने वाले इस घृणित अपराध, पितृसत्तात्मक हिंसा ओर स्त्री के खिलाफ विद्वेष का समर्थन करते हैं यदि नहीं तो हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इन संगठनों का खुले तौर पर आलोचना करें।

पत्र में अपना हक की निदेशक ज्लाखा अहमद, आशा प्रोजेक्ट की निदेशक इला पटेल, आशियाना नेटवर्क लंदन की शमिंदर उभी, एशियन वूमन रिसोर्स सेंटर की निदेशक सरबजीत गांगर और दक्षिण एशियाई अल्पसंख्यक महिलाओं के संगठन समेत विभिन्न लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed